भिटौरा घाट पर गूंजा मां गंगे का जयघोष

नौबस्ता शिवाला घाट पट्टी शाह मंडवा इंसेट नौबस्ता शिवाला घाट पट्टी शाह मंडवा इंसेट नौबस्ता शिवाला घाट पट्टी शाह मंडवा इंसेट

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:11 AM (IST)
भिटौरा घाट पर गूंजा मां गंगे का जयघोष
भिटौरा घाट पर गूंजा मां गंगे का जयघोष

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा तट पर हजारों दीप जगमगा उठे। पुराने पक्के घाट व ओम घाट अलग-अलग गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा समग्र के तत्वावधान में पुराने गंगा घाट पर वैदिक मंत्रों के साथ मां भागीरथी को नमन किया गया। यहां पर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्त, क्षेत्रीय मंत्री अन्नू श्रीवास्तव, आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण, विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, उपाध्यक्ष आशीष मिश्र, जिलाधिकारी संजीव सिंह, गंगा समग्र के जिला संयोजक अनुराग त्रिपाठी आदि रहे। उधर गंगा बचाओ सेवा समिति के तत्वावधान में हुई आरती में सैकड़ों गंगा प्रहरियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिपल, गिरधारीलाल गुप्त, विपिन बिहारी शरन, अमित बाबी, विनोद गुप्त आदि रहे।

chat bot
आपका साथी