प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

===यह विज्ञापन की पार्टी है। विज्ञापन से इसकी मेल हुई है। कृपया फोटो सहित लगवाने की कृपा करें। ==========================

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:10 AM (IST)
प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर
प्रेमी युगल ने खाया जहर, दोनों की हालत गंभीर

संवाद सूत्र, चौडगरा : कल्यानपुर थाने के एक गांव में वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युवक के मंदिर में मिलने की जानकारी पर विवाद खड़ा हो गया। दोनों के स्वजनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। इससे क्षुब्ध युगल ने अपने-अपने घर में जहर खा लिया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।

गांव में रहने वाले सजातीय प्रेमी युगल 14 फरवरी को मंदिर में मिलने पहुंचे। यहां पर दोनों को किसी ने बात करते देख लिया। इसकी जानकारी स्वजनों को हो गई। इस पर जैसे ही दोनों शाम अपने-अपने घर आए तो स्वजनों ने दोनों को डांटा। दोनों के स्वजनों के बीच विवाद हो गया। शनिवार की सुबह दोनों ने अपने-अपने घरों जहर खा लिया। प्रेमिका को सीएचसी बिदकी में सुबह भर्ती कराया गया है। हालत खराब होने पर स्वजन निजी अस्पताल लेकर चले गए। उधर प्रेमी के स्वजन उसे सीधे एक निजी अस्पताल ले गए हैं। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने कहा ऐसी कोई घटना सुनने में नहीं आई है। किसी ने कोई लिखित सूचना भी नहीं दी है। गांव में यह चर्चा रही कि दोनो के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है, दोनो एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन इसके लिए तैयार नहीं थे।

chat bot
आपका साथी