छेड़छाड़ के विरोध पर पति और भतीजे ने पीटा

जागरण संवाददाता फतेहपुर मलवां थाने के एक गांव में भतीजे ने महिला से छेड़खानी कर दी। महिल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:35 PM (IST)
छेड़छाड़ के विरोध पर पति और भतीजे ने पीटा
छेड़छाड़ के विरोध पर पति और भतीजे ने पीटा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : मलवां थाने के एक गांव में भतीजे ने महिला से छेड़खानी कर दी। महिला ने विरोध किया तो नशेड़ी पति और भतीजे ने उसकी पिटाई कर दी। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और भतीजे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मलवां थाने के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 12 नवंबर को उसके जेठ का लड़का उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे अपशब्द कहकर पीटा। उसके पति नशे में घर आए तो पूरी बात बताई। इस पर पति उसकी बात सुनने के बजाए उल्टा उसे ही अपशब्द कहकर पीटा। इससे वह मायके बिदकी चली गई। थानाध्यक्ष अरविद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का पति आए दिन शराब पीकर पीटता है। पीड़िता की तहरीर पर उसके भतीजे व पति पर छेड़छाड़ कर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर उन दोनों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी