केंद्रीय मंत्री साध्वी का दो दिनी दौरा आज से

जागरण संवाददाता फतेहपुर जिले की सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 06:42 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री साध्वी का दो दिनी दौरा आज से
केंद्रीय मंत्री साध्वी का दो दिनी दौरा आज से

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : जिले की सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गुरुवार को दो दिनी दौरे पर जिले आ रही हैं। सांसद कार्यालय के प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गुरुवार दोपहर दो बजे ग्लोबल पब्लिक स्कूल में कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ करेंगी। चार बजे अस्ती मुहल्ले में अल्प संख्यक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्मित होने जा रहे सद्भावना मंडल का शिलान्यास करेंगी, 6 बजे कीर्तिखेड़ा गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि स्व. संजय सिंह तथा बिदकी में पूर्व विधायक स्व. प्रेमदत्त तिवारी के स्वजनों से मिलकर सांत्वना देंगी। शुक्रवार को तीन बजे बिदकी रेलवे स्टेशन बने बनकर तैयार हुए उपरिगामी सेतु का लोकार्पण करेंगी।

chat bot
आपका साथी