मकान निर्माण के विवाद में मां-बेटे समेत पांच को पीटा

संवाद सूत्र थरियांव (फतेहपुर) थरियांव थाने के जयसिंहपुर गांव में मकान निर्माण के विवाद क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 06:36 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 06:36 PM (IST)
मकान निर्माण के विवाद में मां-बेटे समेत पांच को पीटा
मकान निर्माण के विवाद में मां-बेटे समेत पांच को पीटा

संवाद सूत्र, थरियांव (फतेहपुर) : थरियांव थाने के जयसिंहपुर गांव में मकान निर्माण के विवाद को लेकर शुक्रवार को सुबह पड़ोसियों ने मां-बेटे समेत पांच की लाठी-डंडों से पीट पीटकर जख्मी कर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।

जयसिंहपुर निवासी संतोष कुमार पुत्र रामकिशोर सुबह भूमि पर मकान निर्माण करवा रहा था। तभी कुछ लोग आए और निर्माण व रास्ता निकासी का विरोध कर विवाद करने लगे। पीड़ित संतोष ने विरोध किया तो उसे लाठी-डंडों से घेरकर पीटने लगे। चीख सुनकर संतोष को बचाने उसकी पार्वती देवी, पिता रामकिशोर, बहन आरती देवी व भाई शैलेंद्र कुमार आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। घायल ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने जानलेवा हमलाकर उसे व उसके परिवार को मारापीटा। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर मिल गई है, घायलों के मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी