गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालें, ऊंचा कराएं पल्टू पुरवा का बंधा : डीएम

बाढ़ के साथ बाढ़ के साथ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST) Updated:Fri, 26 Aug 2022 04:01 AM (IST)
गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालें, ऊंचा कराएं पल्टू पुरवा का बंधा : डीएम
गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालें, ऊंचा कराएं पल्टू पुरवा का बंधा : डीएम

गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालें, ऊंचा कराएं पल्टू पुरवा का बंधा : डीएम

संवाद सूत्र, ललौली : खतरे के निशान से 1.66 मीटर ऊपर बह रहीं यमुना अब तबाही मचा रही हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, लोग अब भी गांव के अंदर हैं। गुरुवार को डीएम श्रुति ने एडीएम विनय पाठक के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गांवों में फंसे लोगों को नाव के जरिए सुरक्षित निकालने का रेस्क्यू अभियान तेज कराया तो वहीं पल्टू पुरवा में पूर्व से लगा बंधा भी बाढ़ के पानी से डूब रहा है, इस बंधे को तत्काल ऊंचा कराने का निर्देश दिया।

डीएम ने एसपी राजेश कुमार सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ललौली, पलटू का पुरवा, धनवनखेड़ा, दसौली, उरौली का स्थलीय जायजा लिया। यहां अधिकांश खेत बाढ़ में डूब गए हैं। जबकि आबादी के अंदर भी पानी पहुंच रहा है। बाढ़ में फंसे नागरिकों को ललौली इंटर कालेज में बनाये गए बाढ़ राहत शिविर लाने को कहा। बाढ़ शिविर में शौचालय, परिसर की साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, गद्दे, पेयजल आदि व्यवस्थाओं को ठीक कराया। तहसीलदार सदर रविशंकर को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों का संपर्क टूटा है लोगो को सुरक्षित स्थान तक पहुचाने के लिए पर्याप्त नावों की व्यवस्था कर लें। एडीएम विनय पाठक ने गुगौली, सैंबसी, कुकेड़ी ग्राम में स्वास्थ्य विभाग की टीम नाव से भेजी और कैंप लगवाकर दवाएं बंटवाई। डीएम ने हर घंटे बाढ़ की माप, कैंप की रिपोर्ट भी अफसरों से तलब की।

chat bot
आपका साथी