स्वच्छता अभियान में उतरे डीएम तो गिनाई समस्याएं

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा द्वारा शहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:54 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:54 PM (IST)
स्वच्छता अभियान में उतरे डीएम तो गिनाई समस्याएं
स्वच्छता अभियान में उतरे डीएम तो गिनाई समस्याएं

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भाजपा द्वारा शहर के खलील नगर मुहल्ले में साफ सफाई अभियान आयोजित किया गया। सदर विधायक विक्रम ¨सह और डीएम आंजनेय कुमार ¨सह ने सैकड़ों लोगों के साथ सफाई अभियान को गति दी तो लोगों को जागरूक किया। एक साथ विधायक और डीएम को पाकर स्थानीय लोगों ने समस्याओं की झड़ी लगा दी। जिस पर डीएम ने दलित बस्ती में तालाब में अतिक्रमण के मामले पर तत्काल लेखपाल और कानूनगो की टीम टीम भेजकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

अभियान के जिला संयोजक राम प्रताप ¨सह गौतम के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में सुबह पहर अभियान चलाया गया। आवास में रह रहे लोगों को एवं दुकानदारों को डस्टबिन का उपयोग करने की सलाह दी गई। बंद नाली, गलियों में बेतरतीब लगे बिजली के खंभों, कच्चे मकान वालों के लिए आवासीय सूची बनाने के निर्देश दिए। पं. दीनदयाल को जयंती पर किया नमन : प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व की मंशा पर जिले में मंडलों में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंडलों में हुए कार्यक्रमों में जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी के निर्देश पर जिले के वरिष्ठ भाजपाई भी पहुंचे। सांसद आवास में आयोजित कार्यक्रम में तैल चित्र पर बारी बारी से भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित किए। जिसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गायत्री ¨सह, ज्योति प्रवीण, कुलदीप भदौरिया, पंकज त्रिवेदी, डॉ. उदय प्रताप ¨सह आदि भाजपाइयों ने गोष्ठी में उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। कहा कि अंत्योदय के सपने के साथ उन्होंने अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभ दिए जाने के लिए ¨चतित रहे हैं। आज वहीं सपना साकार करने के लिए भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी