चकमदा में फैली बीमारी, 33 लोगों के बीमार होने से मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी बिदकी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) गोपालगंज के गांव चकमदा में फैली संक्रामक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 06:26 AM (IST)
चकमदा में फैली बीमारी, 33 लोगों के बीमार होने से मचा हड़कंप
चकमदा में फैली बीमारी, 33 लोगों के बीमार होने से मचा हड़कंप

संवाद सहयोगी, बिदकी : पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) गोपालगंज के गांव चकमदा में फैली संक्रामक बीमारी से बच्चों व महिलाओं सहित 33 लोग बुखार, उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं। बीमारों को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बीमारी का मुख्य कारण गांव में फैली गंदगी बताया जा रहा है।

चकमदा गांव में दस दिन पूर्व शशि कपूर के तीन वर्षीय पुत्र आदित्य व सुभाष के 5 वर्षीय पुत्र अहम कुमार को दस दिन पूर्व बुखार आया। इनका एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। हालांकि अब भी इनको पूरी तरह से आराम नहीं मिला है। इसके बाद एक-एक कर गांव में बच्चे बीमार पड़ते गए। शुक्रवार को दोपहर बाद बीमारों की संख्या 33 पहुंच गई। इतनी बड़ी संख्या में बुखार, उल्टी व दस्त होने से गांव में दहशत फैल गई। गांव के लोग एक बीमार को लेकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास जाते तो दूसरे के बीमार पड़ जाने की खबर आ जाती। गांव के जयचंद व नीरज ने बताया 33 बीमारों में 23 बच्चे हैं। बताया स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रशासन के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। हालांकि कोई भी गांव नहीं आया है। उधर गांव में चारों ओर गंदगी पसरी है। गांव के आसपास गोबर के ढेर लगे हैं। गांव में अशोक के दरवाजे पर कीचड़ (दलदल) भरा है। कई स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण घरों के सामने खाली स्थानों पर पानी एकत्र पानी बीमारी बांट रहा है।

यह है बीमार

गांव के विनोद, आयुष, शिखर, अनामिका, उर्वशी, जानकी, आयुषी, सुभींद्र, नकुल, पल्लवी, रजनी, सुनीता, सोनिया, नितीश, अहम कुमार, रचना देवी, सरला देवी, विद्यांशी, रेशू, सत्येंद्र कुमार, जानकी, सौरभ, शुभम, सत्यम, आदित्य, पल्लवी, अमन, लकी, सानिया, शिवानी, अनिकेश, प्रांशू, आशिकी बीमार हैं।

पिछले वर्ष बीमारी से हुई थी चार बच्चों की मौत

संक्रामक बीमारी से पिछले साल गांव के सोनू की एक वर्षीय पुत्री आस्था, उपेंद्र की 2 वर्षीय पुत्री कशिश, लालजी की 5 वर्षीय पुत्री सुरभी व राकेश की 2 वर्षीय पुत्र शीतल की मौत हो चुकी है। अब भी संक्रामक बीमारी फैलने से वैसे ही हालत बनते देख ग्रामीणों में दहशत है।

एसडीएम को दी सूचना

चकमदा गांव में बीमारी फैली होने की सूचना एसडीएम प्रमोद झा को मिली थी। इस पर एसडीएम ने सीएमओ को इसकी जानकारी दी थी। इसके साथ ही गांव में संबंधित स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने को कहा था। हालांकि देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग का कोई अदना सा कर्मचारी नहीं पहुंचा। एसडीएम ने बताया सीएमओ को गांव में बीमारी फैली होने की जानकारी दी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी