भक्तों ने किया दीपदान, खिलखिला उठीं मां गंगा

जागरण संवाददाता फतेहपुर गंगा दशहरा पर ओमघाट पर हुई गंगा आरती में भक्तों दीपदान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:11 PM (IST)
भक्तों ने किया दीपदान, खिलखिला उठीं मां गंगा
भक्तों ने किया दीपदान, खिलखिला उठीं मां गंगा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : गंगा दशहरा पर ओमघाट पर हुई गंगा आरती में भक्तों दीपदान किया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिपल की अगुवाई में ओमघाट पर गंगा आरती का आयोजन किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में भक्तगणों ने घाट की सफाई की। स्वामी विज्ञानानंद महाराज ने कहा, ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है। इस दिन पतित पावनी मां गंगा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य के सभी पापों का अंत हो जाता है। इस दिन मां गंगा में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी होता है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गंगा मां को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। महामंत्री विनोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल, नीरज जायसवाल, सीमा जयसवाल, प्रज्ञा जायसवाल, राधेश्याम, अरुण जायसवाल एडवोकेट, विनय शरण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी