भाजपा नेता के विवादित बयान पर प्रदर्शन, दी तहरीर

संवाद सहयोगी खागा नगर के जीटी रोड स्थित एक मैरिज लॉन में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:02 AM (IST)
भाजपा नेता के विवादित बयान पर प्रदर्शन, दी तहरीर
भाजपा नेता के विवादित बयान पर प्रदर्शन, दी तहरीर

संवाद सहयोगी, खागा: नगर के जीटी रोड स्थित एक मैरिज लॉन में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष ऐरायां ने अपने संबोधन में समुदाय विशेष को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जिससे लोग नाराज हो गए। सपा कार्यकर्ताओं समेत दो लोगों ने विवादित बयान देने वाले कार्यकर्ता के खिलाफ प्रदर्शन करे हुए कोतवाली में तहरीर दी।

मंडल अध्यक्ष के विवादित बयान वाला दो मिनट 12 सेकेंड का वीडियो बुधवार शाम सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। गुरुवार दोपहर सपा कार्यकर्ताओं में अंकित यादव, दिनेश तिवारी, अखिलेश मौर्य, ओमचंद्र मिश्र, कलीम शेख, मो. असरफ फारूकी, अलबक्श सौदागर, मुकीम खान, शाहरुख आदि ने कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को उक्त प्रकरण में शिकायती पत्र दिया। दूसरी तहरीर मो. चंदा, वसीम घोसी, अदनान सिद्दीकी आदि लोगों ने दी। शिकायत देने वालों का कहना था कि समूचा जनपद विशेषकर खागा तहसील क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की लोग मिशाल देते हैं। भाजपा कार्यकर्ता का विवादित बयान अमन पसंद लोगों को व्यथित करने वाला है। सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले पर कार्रवाई की मांग करते हुए कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।

माफी मांगने वाला वीडियो आया

विवादित बयान पर बवाल मचने पर मंडल अध्यक्ष का गुरुवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आया। जिसमे वह दिए गए अपने विवादित बयान में खेद जता रहे हैं। इनका कहना था यदि उनके बयान से किसी वर्ग, जाति, समुदाय विशेष को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए क्षमा मांगते हैं। वीडियो में उन्होंने एक सपा कार्यकर्ता का नाम लेते हुए कहा कि वह मामले को तूल देना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी