आरती से पहले और अजान के बाद बजेगा कोरोना संदेश

जागरण टीम फतेहपुर कोरोना का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव नवरात्र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:15 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:15 PM (IST)
आरती से पहले और अजान के बाद बजेगा कोरोना संदेश
आरती से पहले और अजान के बाद बजेगा कोरोना संदेश

जागरण टीम, फतेहपुर : कोरोना का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। पंचायत चुनाव, नवरात्र और रमजान में इसके बढ़ते प्रभाव को रोका जाए इसके लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सोमवार सदर, बिदकी और खागा कोतवाली में एसडीएम व सीओ ने बैठक कर निर्देश दिए। अब मंदिर में आरती के पहले और मस्जिद में अजान के बाद लाउस्पीकर से कोरोना का संदेश आम जनता को सुनाया जाएगा, ताकि लोग मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही तय हुआ कि धार्मिक स्थलों में एक समय में पांच से अधिक लोग नहीं जाएंगे।

सदर कोतवाली में एसडीएम प्रमोद झा व सीओ सिटी संजय सिंह ने कोतवाल के साथ शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिदकी कोतवाली में एसडीएम प्रियंका और सीओ योगेंद्र मलिक और खागा में एसडीएम प्रहलाद सिंह ने सीओ के साथ बैठक लोगों को त्योहार और पंचायत चुनाव में कोरोना से बचाव व आम से खास को जागरूक करने की बात कही। इस मौके पर शहरी क्षेत्रों के अनेक दुर्गा पूजा समितियां व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रेमनगर में लोगों को याद आने लगा काढ़ा

कोरोना ने एक बार फिर आयुर्वेद की याद दिला दी है। घरों में काढ़े का चलन एक बार फिर से शुरू हो गया है। इसकी खुशबू हर घर में पहुंचने लगी है। वहीं बाजारों में विभिन्न कंपनियों के काढ़े भी आने शुरू हो गए हैं। इसकी डिमांड बढ़ रही है। आयुर्वेदिक डॉ. नीलेंद्र कुमार ने बताया कि आयुर्वेद से कोरोना को हराने में कारगर हैं। शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को आयुर्वेद से बढ़ाया जा सकता है।

खागा में योगा से भी बढ़ाई जा रही इम्युनिटी

योगाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो चुका है कि शारीरिक योग व प्रणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। योग व प्राणायाम करने से शरीर से ऐसे बायो केमिकल निकलते है। जिससे शरीर में एंटीबाडी बनती है, जो रोगों से लड़ने में मददगार होती है। अमौली में पुलिस ने मास्क पहनाकर फैलाई जागरूकता

यूं तो मास्क न पहनने में पुलिस द्वारा चालान किए जाने की अनेक खबरें आपने सुनी होगी। लेकिन अमौली में पुलिस ने लोगों को जागरूक करने का नया तरीका निकाला। बिना मास्क घूम रहे लो दो सौ लोगों को मास्क पहनाकर जागरूकता का संदेश दिया। बस स्टाप अमौली में थानाध्यक्ष दीनदयाल के नेतृत्व में चार पहिया एवं बाइकों को रोक कर लोगों को मास्क पहनाया। इस मौके पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।

जहानाबाद में सड़कों को किया सैनिटाइज

नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिऐ सोमवार को कस्बे के मुख्य मार्गो को सैनिटाइज किया। नगर पंचायत कोड़ा जहानाबाद द्वारा कोरोना की दूसरी लड़ाई शुरू करते हुए मोहल्ला थानामोड़ चौक, औरंगाबाद, बाकरगंज रामगंज, लालूगंज बाजार हाइवे मार्ग से लेकर बस स्टाप चौराहा अमौली रोड तक सड़कों को सैनिटाइज किया। शासन द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी माइक से की गई।

chat bot
आपका साथी