चेयरमैन के मैरिज हाल में पालिका प्रशासन का ताला

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : डीएम आंजनेय कुमार ¨सह के आदेश के दूसरे दिन प्रशासनिक टीम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Nov 2018 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 23 Nov 2018 10:44 PM (IST)
चेयरमैन के मैरिज हाल में पालिका प्रशासन का ताला
चेयरमैन के मैरिज हाल में पालिका प्रशासन का ताला

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : डीएम आंजनेय कुमार ¨सह के आदेश के दूसरे दिन प्रशासनिक टीम ने सदर पालिका चेयरमैन नजाकत खातून एवं आयशा खातून को पट्टा किराएदारी में दिए गए मैरिज हाल में ताला डाला दिया। मैरिज हाल के सामने सुबह पहर से भारी भीड़ जुटी रही। दोपहर 1.15 बजे एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी, सीओ सिटी कपिलदेव मिश्र, एसडीएम एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मनोज झा पुलिस बल के साथ पहुंचे। प्रशासनिक अफसरों ने सबसे पहले मैरिज हाल का निरीक्षण किया और किराएदारी पक्ष से बात की। इसके बाद ऊपर जाने वाले रास्ते एवं समारोह स्थल के मेन गेट में ताला डाल ईओ के कब्जे में दे दिया।

मैरिज हाल में ताला डालने पहुंचे प्रशासनिक अफसरों ने दूसरे पक्ष में डीएम के निर्णय की कॉपी मौजूद अधिवक्ताओं के द्वारा मांग ली। पक्ष रखने का प्रयास किया तो अफसरों ने कहाकि वह डीएम के आदेश का अनुपालन कराने आए हैं। जो कुछ कहना है वह सीधे डीएम से कहें, रहा सवाल आदेश की कॉपी का तो वह अभी मुहैया करा देते हैं। बातचीत में अफसरों ने कहाकि अधिशासी अधिकारी के कब्जे में मैरिज हाल होगा। डीएम के निर्देश पर अब तक बुक रहे कार्यक्रमों के लिए यह खोला जाएगा। आदेश के अनुपालन को पहुंचे अफसर महिला पुलिस कर्मियों को भी साथ ले गए थे इसके अलावा पुलिस बल था। केवल इमारत लगी हाथ, सामान दिखा साफ

मैरिज हाल पर बीते दिन हुए आदेश के अनुपालन में पहुंचे अफसरों ने जिस वख्त निरीक्षण किया उस वख्त बि¨ल्डग में कुछ भी नहीं था। लोगों में चर्चा रही कि तालाबंदी के आदेश के चलते पहले ही मैरिज हाल खाली कर दिया गया था। भाजपा के इशारे पर काम रहा प्रशासन

- सदर पालिका के चेयरमैन नजाकत खातून के बेटे एवं प्रतिनिधि/सभासद हाजी रजा ने कहाकि जिला प्रशासन क्या कार्रवाई कर रहा है, क्या करना चाहता है इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें इतना मालूम है कि पालिका में बिना चेयरमैन के कोई काम नहीं हो सकता है। अफसर भाजपा कार्यकर्ता बनकर कामों को अंजाम दे रहे हैं। वह मेरी हत्या करवा सकते हैं, जेल भी भेज सकते हैं। मैरिज हाल में क्या कार्रवाई हो रही है यह बात जिसके नाम पट्टा है वही बताएंगे। भाजपा के जनप्रतिनिधियों के चलते विकास कार्य में रोड़ा अटकाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी