झाड़ू लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता फतेहपुर पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम मना

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 11:52 PM (IST)
झाड़ू लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश
झाड़ू लगा भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम मना रही है। आयोजन के क्रम में भाजपाइयों ने शहर के 70 स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाने का दावा किया। स्वच्छता की चादर से शहर को ढांकने के लिए झाड़ू लगाकर संदेश दिया। वहीं कार्यक्रम वाले इलाकों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

जिला मुख्यालय के कार्यक्रम सुबह 8 से 8 बजे चला। जिसमें जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने साईं मंदिर कलक्टरगंज, विधायक करण सिंह ने वर्मा चौराहा में सोहन लाल द्विवेदी की प्रतिमा तथा सदर विधायक ने कचहरी में आंबेडकर प्रतिमा पर तथा कार्यक्रम की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने कचहरी में गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके स्वच्छता अभियान को गति दी। अन्य क्षेत्रों में गढ़ीवा में पंकज त्रिपाठी आदि ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला संयोजिका ने बताया कि दूसरे चरण में 9 बजे कचहरी परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेयी, पुष्पराज पटेल, रवींद्र पाल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशीला मौर्या, धनंजय द्विवेदी, मनोज मिश्र, जेपी सिंह फौजी, संजय गुप्ता, शैलेंद्र शरण सिपल, अन्नू श्रीवास्तव, कुलदीप भदौरिया, अनुभव शुक्ला, नीरज सिंह, गायत्री सिंह, ज्योति प्रवीण, संजय पांडेय रहे।

chat bot
आपका साथी