बाबा साहब के संविधान को नष्ट करना चाह रही भाजपा: कुशवाहा

हथगाम/ बिदकी संवाद सहयोगी कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 06:23 AM (IST)
बाबा साहब के संविधान को नष्ट करना चाह रही भाजपा: कुशवाहा
बाबा साहब के संविधान को नष्ट करना चाह रही भाजपा: कुशवाहा

हथगाम/ बिदकी, संवाद सहयोगी :

कांग्रेस प्रत्याशी राकेश सचान के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए शनिवार को खजुहा एवं हथगाम ब्लाक के सेमरा मानापुर में चुनावी जनसभाएं आयोजित की गईं। बाबू सिंह कुशवाहा एवं राजाराम पाल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा तो गठबंधन को भी नहीं छोड़ा।

जनाधिकार मंच के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा बाबा साहब के संविधान को नष्ट करना चाह रही है। दिल्ली के जंतर मंतर में संविधान को जलाया गया। डॉक्टर आंबेडकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच फैसला करेगा। उन्होंने पिछले चुनावी वादे याद दिलाते हुए पूछा कि दो करोड़ रोजगार मिला, 15 लाख रुपये खाते में आए, किसान की आय दोगुनी हुई क्या। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भी भाजपा को संविधान विरोधी बताया। कहा कि कांग्रेस ने देश की एकता अखंडता को एक रखने के लिए कुर्बानियां दी हैं। भाजपा शासन में एकता व अखंडता को बहुत बड़ा खतरा पैदा हो गया है। कहा कि भाजपा वोट मांगने के लिए नया मुद्दा राष्ट्रवाद लेकर आ गई। जनसभा में प्रत्याशी राकेश सचान, गया बाबा कुर्मी, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुल हक, राजेंद्र वर्मा, अरुण तिवारी, विनोद द्विवेदी, कैलाश द्विवेदी, रजिया सुल्तान, पूर्व प्रमुख राजकुमार उत्तम, पाल महासभा के अध्यक्ष राजू पाल तो सेमरा मानापुर में एआइसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा मौर्या, राजकुमार मौर्य, दूरबीन सिंह यादव, सरफराज अली, डॉ. राजेश शर्मा, चेतन यादव, मनोज मौर्य, बच्छराज सिंह मौर्य, आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रमुख राजेन्द्र शुक्ल ने किया।

chat bot
आपका साथी