उज्ज्वला योजना में रिजेक्ट सिलेंडर बांट रही भाजपा : उत्तम

संवाद सूत्र धाता सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बिरधौलपुर गांव में चौपाल लगाकर भाजपा पर जमक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:20 AM (IST)
उज्ज्वला योजना में रिजेक्ट सिलेंडर बांट रही भाजपा : उत्तम
उज्ज्वला योजना में रिजेक्ट सिलेंडर बांट रही भाजपा : उत्तम

संवाद सूत्र, धाता : सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बिरधौलपुर गांव में चौपाल लगाकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा, महानगरों से रिजेक्ट गैस सिलिंडर उज्ज्वला योजना में बांट कर भाजपा झूठी वाहवाही लूट रही है।

गठबंधन प्रत्याशी सुखदेव वर्मा के पक्ष में प्रचार के लिए आए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बड़े शहरों में पाइप लाइन से गैस पहुंच रही है। वहां सिलेंडर का प्रयोग नहीं हो रहा है। इसका फायदा उठाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने योजना चला दी। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति, धर्म में बांटकर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। बीते पांच वर्षो में देश के अंदर गरीबी व बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा है। नौकरी के लिए नौजवान सड़कों पर इधर-उधर भटक रहा है। गठबंधन की ताकत से भाजपा व विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी