भाजपा का खेल खत्म, संगठन मजबूत करें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विधान परिषद में बसपा के नेता सदन एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने कार्यकत

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Apr 2018 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 25 Apr 2018 08:02 PM (IST)
भाजपा का खेल खत्म, संगठन मजबूत करें
भाजपा का खेल खत्म, संगठन मजबूत करें

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : विधान परिषद में बसपा के नेता सदन एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब केंद्र एवं

प्रदेश की भाजपा सरकारों से लोगों का मोह भंग हो चुका है। जिससे हो रहे उप चुनावों में भाजपा को हर जगह मात मिल रही है। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। एमएलसी ने कहा कि बसपाई बूथ स्तर पर संगठन को गठित कर मजबूत करें। शहर के आबूनगर में कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप ¨सह ने की। संचालन जोनल कोआर्डिनेटर डा. मदन ने किया। उन्होंने कहा कि पार्टीजन संगठन की मजबूती पर ध्यान दें। जोनल कोआर्डिनेटर राजू गौतम ने कहा कि जनता के बीच जाएं और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताएं। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, सुखदेव वर्मा, मुरलीधर गौतम एवं जिला प्रभारी बीर प्रकाश लोधी ने भाजपा की सरकारों को निशाने में रख कोसते रहे। सम्मेलन में गुरुप्रसाद, शब्बीर खां, कासिम अली, राजेश अंबेडकर, असलम शेर खान, मो.सगीर, मो. आसिफ समेत कई बसपाई रहे।

chat bot
आपका साथी