भाकियू की महापंचायत 20 को, जुटेंगे किसान

संवाद सहयोगी बिदकी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने फरीदपुर रोड में शुक्रवार को बै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:24 PM (IST)
भाकियू की महापंचायत 20 को, जुटेंगे किसान
भाकियू की महापंचायत 20 को, जुटेंगे किसान

संवाद सहयोगी, बिदकी : भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने फरीदपुर रोड में शुक्रवार को बैठक कर 20 सितंबर को महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। बैठक के बाद जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन के माध्यम से काफी दिनों कई बड़ी समस्याओं को उठाया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन इन समस्याओं का निस्तारण नहीं करा रहा है। इस पर अब बिदकी में महापंचायत की जा रही है। महापंचायत से पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान का जन्म दिन भी किसान मनाएंगे। इस बैठक में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष जय सिंह यादव, रज्जन सिंह,दिनेश बाबा, सुखीराम, अंगद सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी