चाची और भतीजे ने एक फंदे से लटक कर दी जान

संवाद सूत्र, बहुआ (फतेहपुर) : ललौली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक महिला और उसके भती

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:52 PM (IST)
चाची और भतीजे ने एक फंदे से लटक कर दी जान
चाची और भतीजे ने एक फंदे से लटक कर दी जान

संवाद सूत्र, बहुआ (फतेहपुर) : ललौली क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक महिला और उसके भतीजे ने पेड़ पर साड़ी का फंदा डाल एक साथ फंासी लगा ली। पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक दोनों में नाजायज संबंध थे। लोकलाज के चलते दोनों ने जान दी है।

पुलिस के मुताबिक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला के पारिवारिक 24 वर्षीय भतीजे के साथ एक वर्ष पूर्व से अवैध संबध थे। बीते छह नवंबर को महिला अपने पति व भतीजे आदि के साथ चित्रकूट धाम दर्शन को गई थी। रास्ते में चाचा-भतीजे के बीच झड़प हो गई थी। दीपावली के दिन 7 नवंबर को सभी लोग वापस घर आ गए थे। आठ नवंबर को चाची भतीजे के साथ कहीं चली गई। महिला के घर न आने पर पति ने थाने में भतीजे के खिलाफ पत्नी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार भोर पहर ग्रामीणों की नजर खेत के किनारे नीम के पेड़ से चाची-भतीजे के झूलते शव पर पड़ी तो परिवार को सूचना दी गई। मृतका के दोनों बच्चे रो-रोकर बेहाल रहे।

--

शव देख बेहोश हुई महिला सिपाही

पुलिस ने मौके पर परिजन से पूछताछ शुरू की तो उसी बीच फंदे से लटकते शव देखकर एक महिला सिपाही गश खाकर गिर गई। हालांकि थोड़ी देर में उसे होश आ गया।

-----

लड़के की मां ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक लड़के की मां ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि उसका बेटा बेंगलुरु में शट¨रग का काम करता था। एक साजिश के तहत उसे घर बुला लिया गया, फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।

--

इनसेट -

वीडियो कॉलिंग से में होती थी बात

पूछताछ में पुलिस को परिजन ने बताया कि भतीजा बेंगलुरु से वीडियो कॉलिंग के जरिए चाची से बात करता था। दिन में कई मर्तबा बात होती थी, लेकिन परिजन यह सोचकर अनदेखा कर देते थे कि चाची-भतीजे का रिश्ता है। अवैध संबध की भनक तक उन्हें नहीं थी। एसओ राजेश मौर्य का कहना था कि प्रथम दृष्टया अवैध संबंध का मामला सामने आया है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी