सीएम के आदेश के बाद प्रशासन सतर्क, जुटाया अवैध पार्किग का ब्योरा

जागरण संवाददाता फतेहपुर शहर के फुटपाथों में अतिक्रमण करके अवैध पार्किंग स्थलों का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 08:16 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 08:16 PM (IST)
सीएम के आदेश के बाद प्रशासन सतर्क, जुटाया अवैध पार्किग का ब्योरा
सीएम के आदेश के बाद प्रशासन सतर्क, जुटाया अवैध पार्किग का ब्योरा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर : शहर के फुटपाथों में अतिक्रमण करके अवैध पार्किंग स्थलों का संचालन अब नहीं हो पाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन अवैध पार्किंग स्थलों को 24 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। शासन से पत्र मिलते ही डीएम ने सभी निकायों को तत्काल अवैध पार्किंग स्थल बंद कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

जिले में नगर पालिकाएं सदर और बिदकी तथा नगर पंचायतें खागा, किशुनपुर, हथगाम, असोथर, जहानाबाद, बहुआ संचालित हो रही हैं, जिसमें असोथर नगर पंचायत छह माह पूर्व ही गठित हुई है। सदर, बिदकी, खागा में भीड़भाड़ वाली जगहों में वाहन स्टैंड बनाए गए हैं। फुटपाथ पर इन्हें संचालित करके नगर निकाय झोली भरती आई है। निकाय झोली भरती है और जनता मुसीबत उठाती है। दैनिक जागरण ने इस मुद्दे पर कई बार अभियान भी चलाया था। डीएम अपूर्वा दुबे शासन की मंशा भाप कर कड़े रुख अपनाना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा. रजनीश दुबे का पत्र भी निकायों को भेजा है। इसमें तत्काल प्रभाव से पार्किंग स्थलों को समाप्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। शहर के दोनों पार्किंग स्थल हटेंगे

शहर में नगर पालिका से अनुमति और शुल्क की अदायगी के आधार पर पार्किंग स्थल चल रहे हैं। इसमें बिदकी बस स्टाफ और कचहरी के गणेश शंकर विद्यार्थी प्रतिमा के समीप वाहन स्टैंड संचालित किए जा रहे थे। इन पर पालिका ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने बताया कि दोनों पार्किंग स्थलों को रद कर दिया गया है। आवंटियों को सूचना दी गई है कि तत्काल प्रभाव से दोनों पार्किंग स्थल समाप्त कर दें। वाहन खड़े पाए जाने पर जब्तीकरण की कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी