अनियमितता करने पर लेखपाल बर्खास्त, कानूनगो व सेक्रेटरी निलंबित

संवाद सूत्र, अमौली/जहानाबाद : बिंदकी तहसील के रामपुर कुर्मी गांव में शुक्रवार सुबह निरीक्षण क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 10:48 PM (IST)
अनियमितता करने पर लेखपाल बर्खास्त, कानूनगो व सेक्रेटरी निलंबित
अनियमितता करने पर लेखपाल बर्खास्त, कानूनगो व सेक्रेटरी निलंबित

संवाद सूत्र, अमौली/जहानाबाद : बिंदकी तहसील के रामपुर कुर्मी गांव में शुक्रवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी आंजनेय कुमार ¨सह अवैध कब्जों और विकास कार्यो में अनियमितता देख नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल लेखपाल को बर्खास्त करने की कार्रवाई करते हुए कानूनगो व सेक्रेटरी (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) को निलंबित कर दिया। साथ ही गांव मे गोबर जमा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी सुबह साढ़े आठ बजे रामपुर कुर्मी गांव पहुंचे। निर्माणाधीन आवासों की जियो टै¨गग न किए जाने पर उन्होंने सेक्रेटरी कैलाश उत्तम पर निलंबन की कार्रवाई की। गांव के अंदर गोबर के ढेर मिलने पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाई। चारागाह की जमीन पर किए गए पट्टे निरस्त करने के साथ इसे मवेशियों के बांधने के लिए सभी को आवंटित करने का निर्देश दिया। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा मिलने पर डीएम ने कानून-गो जगरूप को निलंबित कर दिया, वहीं लेखपाल जगजीवन राम के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई करने का आदेश एसडीएम को दिया। इसके बाद डीएम ने जहानाबाद में मंडी समिति का निरीक्षण किया। यहां गंदगी पाए जाने पर मंडी सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया है। मंडी में धान खरीद केंद्र सुबह 10.06 बजे बंद मिलने पर केंद्र प्रभारी से जवाब-तलब किया गया है। डीएम के निरीक्षण करने के बाद जाते ही खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय व एसओ कैलाश नाथ ने गांव में जेसीबी से अवैध कब्जे हटवाने शुरू करा दिए।

chat bot
आपका साथी