शोभायात्रा निकाल मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: शहर के हरिहरगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Apr 2017 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 30 Apr 2017 01:01 AM (IST)
शोभायात्रा निकाल मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
शोभायात्रा निकाल मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

जागरण संवाददाता, फतेहपुर: शहर के हरिहरगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के पहले नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। महिला, पुरुष व बच्चों में शोभायात्रा दौरान गजब का उल्लास देखने को मिला। जिन मार्गों से शोभायात्रा निकली महिलाओं ने अट्टालिकाओं ने पुष्पवर्षा की। महिलाओं ने भगवान गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की आरती उतारकर पुण्य अर्जित किया। इसके पूर्व स्थानीय लोगों ने गुप्तदान करके मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। मंदिर परिसर से निकली शोभायात्रा सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद हुए विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद परिसर में विशाल धनुष यज्ञ का आयोजन भी किया गया। शनिवार की रात आठ बजे से हुए लीला के मंचन में प्रदेश के चु¨नदा रंगमंच कर्मियों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी