गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के संकेत

चौडगरा, संवाद सूत्र : गुरुवार रात और शुक्रवार दिन में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांव सत

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM (IST) Updated:Sat, 30 Jul 2016 01:01 AM (IST)
गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के संकेत

चौडगरा, संवाद सूत्र : गुरुवार रात और शुक्रवार दिन में लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी के गांव सतर्क हो गए हैं। गंगा में दो फिट पानी और बढ़ा तो पानी खेतों में फैलना शुरू हो जाएगा। प्रशासन भी गंगा के बढ़ते जल स्तर को देख पल-पल की सूचनाएं ले रहा है। उधर यमुना नदी का जलस्तर एक मीटर कम हो जाने से प्रभावित गांवों ने राहत महसूस की है। गंगा और पांडु अभी तक उफान पर हैं, पर धारा से पानी बाहर नहीं आया है। गुरुवार देर रात से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ। भिटौरा घाट में गंगा का जलस्तर 100.13 रिकार्ड किया गया जो कि खतरे के निशान से मात्र 55 सेमी कम है। जिस तेजी के साथ पानी बढ रहा है उससे यह संभावना मानी जा रही है कि रात में जलस्तर खतरे के निशान को छू लेगा। इसके साथ ही पांडु में भी पानी का दबाव बढ़ गया। पांडु भी की धारा भी गंगा की तरह हर-हर कर बह रही है। गंगा के उफान को देख बाढ़ का अंदेशा बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ा तो शनिवार सुबह तक बाढ़ का पानी खेतों में भरना शुरू हो जाएगा। बाढ़ से सबसे पहले जाड़े का पुरवा, कालीकुंडी, बम्बुरीखेड़ा, रामघाट, मल्हूघाट, बेरीनारी, ¨बदकी फारम, बेनीखेड़ा, सदनहा, बड़ाखेड़ा गांव प्रभावित होंगे। बाढ़ में सबसे इन्हीं गांव से लोगों को विस्थापित करना होता है। प्रशासन भी इन सभी गांव के लोगों के सम्पर्क में है। एसडीएम जेएन सचान कहा बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने की जानकारी ले रहे है। बाढ़ चौकियों से संपर्क बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी