चित्रकूट मेले के लिए 24 बसें हुई रवाना

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) ने दीपावली पर्व पर भक्तों को चित्रकूट जाने के ल

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 05:56 PM (IST)
चित्रकूट मेले के लिए 24 बसें हुई रवाना

फतेहपुर, जागरण संवाददाता: राज्य परिवहन निगम (रोडवेज) ने दीपावली पर्व पर भक्तों को चित्रकूट जाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए सोमवार को पहले ही दिन विभाग ने 24 बसें रवाना कर दी है। इसके बाद यदि सवारी और बढ़ते हैं तो 27 बसें और लगा दी जाएगी।

बताते चलें कि हर वर्ष दीपावली पर्व पर रोडवेज यात्रियों को चित्रकूट ले जाने के लिए बसें अतिरिक्त दौर पर लगाई जाती है। विभाग को दीपावली पर यात्रियों से अच्छा खासा राजस्व भी मिलता है। इस बार भी रोडवेज ने 24 बसें लगा दी है और 27 बसें अभी और लगाई जानी है।

विभाग ने चित्रकूट मेले में बसे ले जाने के लिए कुशल चालक एवं परिचालकों को लगाया है, जिससे यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कतें न उठानी पडे़। मामले पर एआरएम रोडवेज एसके लाल का कहना था कि चित्रकूट मेले के लिए सोमवार को पहले दिन 24 बसें लगा दी गई है। कहा कि जैसे-जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ती जाएगी। बसें बढ़ा दी जाएगी।

16 लाख राजस्व वसूलने का लक्ष्य

- रोडवेज के आला अधिकारियों ने चित्रकूट मेले के लिए 16 लाख रुपये राजस्व कमाई का लक्ष्य दिया है। विभागीय अधिकारी इसकी भरपाई में जुट गए हैं।

रात 12 बजे से जाम हो सकता चक्का रोडवेज के संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जा सकते है। आंदोलन की यह रणनीति प्रदेश स्तर से तय की गई है। यहां पर 129 परिचालक एवं 75 चालक संविदा के है। मामले पर एआरएम का कहना था कि अभी तक सभी संविदा कर्मी काम पर है। कह कि उम्मीद है कि रात 12 बजे तक हड़ताल पर जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी