महिला को पति ने गोली मारी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: पारिवारिक कलह के बाद मायके में रह रही महिला को शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Aug 2018 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 17 Aug 2018 10:29 PM (IST)
महिला को पति ने गोली मारी, हालत गंभीर
महिला को पति ने गोली मारी, हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: पारिवारिक कलह के बाद मायके में रह रही महिला को शुक्रवार सुबह पति ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने तीन साल पहले आरोपी से प्रेम विवाह किया था।

शहर कोतवाली के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी 22 वर्षीय महिला नैना बाथम सुबह मोहल्ला नरकसा निवासी एक पूर्व सभासद के घर रोज की तरह काम करने जा रही थी। उसी समय मोहल्ला अधैया निवासी युवक अर्जुन दिवाकर ने तमंचा निकालकर नैना को गोली मार दी। गोली नैना के पेट में लगी। नैना मौके पर ही चीखकर गिर गयी। हमलावर अर्जुन मौके से भाग गया। घटना की जानकारी पाकर नैना की मां राजकुमारी व अन्य परिजन भी आ गये। नैना को ब्रह्मदत्त द्विवेदी हास्पिटल ले जाया गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी भी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। घायल नैना ने पुलिस को बताया कि उसने करीब तीन साल पहले अर्जुन दिवाकर से प्रेम विवाह किया था। वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा, तब वह करीब आठ माह से अपने मायके आकर रहने लगी थी। अर्जुन उसे कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था। वहां से नैना को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई मेडिकल कालेज के लिये रेफर कर दिया गया। उसके भाई नन्हे ने हमलावर अर्जुन दिवाकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी