महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: महिला की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। जानकारी पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jun 2018 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jun 2018 06:48 PM (IST)
महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, हत्या का आरोप
महिला ने पिया जहरीला पदार्थ, हत्या का आरोप

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: महिला की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। जानकारी पर आए पिता व मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न हो पाने की वजह से हत्या किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची व पति को हिरासत में ले लिया। पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी।

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव नटवारा निवासी देवेंद्र ¨सह यादव की पत्नी ¨रकी (30) की रात में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। सुबह जानकारी मिलने पर परिजन उसे एक डाक्टर के यहां ले गए। वहां मृत घोषित किये जाने पर शव घर ले आए। परिजनों ने ग्रामीणों को बताया कि ¨रकी ने रात में घर में फसलों में छिड़काव के लिए रखी जहरीली दवा पी ली। देवेंद्र ¨सह के साढ़ू राकेश कुमार यादव गांव बुढ़नपुर में रहते हैं। वह भी मौके पर आ गए और उन्होंने घटना की जानकारी ¨रकी के पिता जनपद हरदोई थाना अरवल के गांव बानामऊ निवासी प्रभुदयाल यादव को दी। पिता प्रभुदयाल व परिजनों ने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पुत्री के गले पर फांसी व शरीर पर चोटों के निशान दिख रहे हैं। दोपहर को थाने आकर तहरीर दी।आरोप लगाया कि पुत्री को पति देवेंद्र, जेठ छविराम, देवर रवींद्र ¨सह व अनिल ¨सह दहेज में सोने की चेन व बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ¨रकी की आरोपियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दारोगा डेढ़छैल कुमार ने मौके पर जाकर पंचायतनामा भरा और शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पति को हिरासत में बैठा लिया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार ¨रकी व देवेंद्र के बीच देर रात विवाद भी हुआ था। जिससे नाराज होकर देवेंद्र ने थप्पड़ मार दिए थे। ¨रकी की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उसका पुत्र रमन (3) व सात माह की पुत्री अंजली है।

chat bot
आपका साथी