ट्रैक्टर चाय के खोखे में घुसा, पांच घायल

संवाद सूत्र शमसाबाद अनियंत्रित ट्रैक्टर चाय के खोखे में घुस गया। जिससे सभासद पुत्र सहित पांच लो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 07:29 PM (IST)
ट्रैक्टर चाय के खोखे में घुसा, पांच घायल
ट्रैक्टर चाय के खोखे में घुसा, पांच घायल

संवाद सूत्र, शमसाबाद : अनियंत्रित ट्रैक्टर चाय के खोखे में घुस गया। जिससे सभासद पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दो लोगों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

कस्बा से फैजबाग की तरफ जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कोआपरेटिव बैंक के बाहर रखे चाय के खोखे में घुस गया। जिससे वहां बैठे खोखा मालिक, रामरहीम, गांव अलीपुर निवासी चंद्रभान, गांव बेला सरायगजा निवासी जोगेंद्र, जनपद एटा थाना जैथरा के भावपुरा निवासी मुन्नालाल तथा सभासद पुत्र मोहल्ला दुबे निवासी विकास चौबे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर मुन्नालाल तथा जोगेंद्र को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। दारोगा आशू यादव ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक मौके से भाग गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी