पेशकार ने अपनी कुर्सी से उठा दिया तो महिला का हंगामा

पुलिस अधीक्षक के पेशकार की कुर्सी से महिला को उठा देने पर विवाद की स्थिति हो गई। कमेंट कसे जाने पर महिला ने हंगामा कर एसपी से कार्रवाई किए जाने की मांग की। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:05 AM (IST)
पेशकार ने अपनी कुर्सी से उठा दिया तो महिला का हंगामा
पेशकार ने अपनी कुर्सी से उठा दिया तो महिला का हंगामा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पुलिस अधीक्षक के पेशकार की कुर्सी से एक महिला को उठा देने पर विवाद की स्थिति हो गई। टिप्पणी कसे जाने पर महिला ने हंगामा कर एसपी से कार्रवाई किए जाने की मांग की। काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक महिला एसपी के पेशकार जयप्रकाश पाल की कुर्सी पर बैठ गई। पेशकार ने महिला से कुर्सी से उठने के लिए कह दिया। इस पर महिला ने नाराजगी जताई। इसके बाद महिला पुलिस अधीक्षक के पास जाने लगी। इसी बीच किसी ने महिला को लेकर टिप्पणी कर दी। पास में ही खड़े रिश्तेदार ने उस पर की गई टिप्पणी को महिला को बताया। इस पर महिला फिर से भड़क गई और हंगामा कर दिया। इस पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने महिला को शांत कर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक को सच्चाई के बारे में बताया गया।

chat bot
आपका साथी