मछली के शिकार में चले लाठी-डंडे, सात घायल

संवाद सूत्र, शमसाबाद : मछली मारकर युवक तालाब से घर लौट रहा था। रास्ते में दूसरे युवक ने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 04:38 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 04:38 PM (IST)
मछली के शिकार में चले लाठी-डंडे, सात घायल
मछली के शिकार में चले लाठी-डंडे, सात घायल

संवाद सूत्र, शमसाबाद : मछली मारकर युवक तालाब से घर लौट रहा था। रास्ते में दूसरे युवक ने मछली मारने का विरोध किया। इस पर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज करायी है। गांव सुल्तानगंज खरेटा निवासी महिमा चंद का पुत्र अंकित सोमवार शाम गांव के निकट तालाब से मछली मारकर लौट रहा था। रास्ते में र¨वद्र ने मछली मारने का विरोध किया। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अन्य लोगों ने समझौता करा दिया। मंगलवार सुबह अंकित व र¨वद्र में फिर गाली गलौज हो गया और मारपीट होने लगी। सूचना पर अंकित के पिता महिमा चंद्र, बहन शांति, ताऊ राकेश कुमार तथा दूसरे पक्ष से सत्यपाल व पूजा देवी मौके पर पहुंच गए और लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल अंकित, महिमा चंद, शांति, राकेश कुमार दूसरे पक्ष से र¨वद्र, सत्यपाल व पूजा देवी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक आलोक ¨सह यादव ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी