स्कूल के छत की रेलिंग गिरी, 10 बच्चे घायल

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के बिर्राबाग कादरीगेट स्थित एक निजी स्कूल के छत की ईट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 10:45 PM (IST)
स्कूल के छत की रेलिंग गिरी, 10 बच्चे घायल
स्कूल के छत की रेलिंग गिरी, 10 बच्चे घायल

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर के बिर्राबाग कादरीगेट स्थित एक निजी स्कूल के छत की ईटों से बनी रेलिंग शुक्रवार को लंच के दौरान ढह गई। मलबे के साथ छत पर खेल रहे दस बच्चे भी नीचे आ गिरे। स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों का निजी क्लीनिकों में इलाज कराया और खुद वहां से चले गए। सूचना पर पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ताला देख हंगामा किया। बाद में बच्चों की तलाश में निजी क्लीनिकों में पहुंचे।

शहर के बिर्राबाग कादरीगेट पर शिक्षा विभाग की आंखों में धूल झोंककर बिना मान्यता के कक्षा आठ तक संचालित किए जा रहे स्मार्ट किड्स एकेडमिक स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान बच्चे छत पर खेल रहे थे। कुछ बच्चे छत की रेलिंग के सहारे खड़े थे। जिसके चलते चार इंच की ईटों से बनी रेलिंग उखड़कर पलट गई। मलबे के साथ नीचे गिरे करीब 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल संचालक अरुण ¨सह व प्रधानाचार्य पूरन ¨सह अन्य बच्चों को स्कूल से बाहर निकालकर खुद वहां से चले गए। स्कूल से जुड़े अन्य लोगों ने घायल बच्चों को निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी