विधानसभा क्षेत्रवार इवीएम का रैंडमाइजेशन पूरा

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को सूचना विज्ञान कार्यालय में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 07:31 PM (IST)
विधानसभा क्षेत्रवार इवीएम का रैंडमाइजेशन पूरा
विधानसभा क्षेत्रवार इवीएम का रैंडमाइजेशन पूरा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को सूचना विज्ञान कार्यालय में कंप्यूटर के माध्यम से ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवी पैट मशीनों का रैंडमाइजेशन पद्धति से विधानसभा क्षेत्रवार आवंटन कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी सूचियां उपलब्ध करा दी गईं। बाद में इन्हीं सूचियों के आधार पर मशीनों को संबंधित नोडल अधिकारियों को प्राप्त कराने के बाद अलग-अलग स्ट्रांग रूम में सुरक्षित किया गया।

सोमवार को ईवीएम व वीवी पैट का रैंडमाइजेशन किया गया। जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में स्थित 977 मतदान केंद्रों पर स्थित कुल 1536 बूथों के सापेक्ष सीयू, बीयू व वीवी पैट का आवंटन किया गया। सभी मशीनों के सीरियल नंबरों की सूची को कंप्यूटर के माध्यम से बारी-बारी से रैंडमाइज किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में किए गए रैंडमाइजेशन के दौरान भाजपा के गोविद सिंह, कांग्रेस के सैयद नफीस हुसैन, सपा के मुजीबुल हसन, रालोद के रामनिवास शाक्य आदि मौजूद रहे। इस दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व एडीएम विवेक श्रीवास्तव के अलावा विधानसभावार नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। एडीएम ने बताया कि रैंडमाइजेशन के बाद सीयू, बीयू और वीवी पैट के विधानसभा क्षेत्रवार सीरियल नंबरों की सूची प्रकाशित कर दी गई व एक-एक प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करा दी गई। इसके बाद सेंट्रल डबल लॉक से मशीनों को निकाल कर उन पर लोकसभा क्षेत्र व अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के नाम के स्टिकर चिपकाए गए व सीरियल नंबर के आधार पर चारों नोडल अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। कलेक्ट्रेट में ही चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग स्ट्रांग-रूम आवंटित किए गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को सूचना विभाग और खनन अधिकारी के कार्यालय प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिए गए। विधानसभा क्षेत्र - मतदान केंद्र - बूथ

कायमगंज - 313 - 440

अमृतपुर - 259 - 352

फर्रुखाबाद - 157 - 397

भोजपुर - 248 - 347

कुल - 977 - 1536

chat bot
आपका साथी