युवाओं को गंगा स्वच्छता अभियान जुड़ने की शपथ

- नमामि गंगे समिति के कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पर रा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 26 Feb 2017 01:00 AM (IST)
युवाओं को गंगा स्वच्छता अभियान जुड़ने की शपथ
युवाओं को गंगा स्वच्छता अभियान जुड़ने की शपथ

- नमामि गंगे समिति के कार्यकर्ताओं ने चलाया अभियान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पांचाल घाट पर रामनगरिया मेला समाप्त होने के बाद कल्पवासियों द्वारा छोड़ी गयी गंदगी साफ करने का बीड़ा शनिवार को भाजपा नमामि गंगा समिति ने उठाया है। समिति की ओर से चलाए गए सफाई अभियान में गंगा को निर्मल रखने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

समिति के जिला संयोजक रवि मिश्रा व आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल की अगुवाई में गंगा तट पर चलाए गए सफाई अभियान में टोलियां बनाई गई थीं। युवाओं को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। गंगा किनारे मेला क्षेत्र में फैली गंदगी को साफ कर भूविसर्जन करने का निर्णय लिया गया। अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कुछ लोग गंगा में अपने वाहनों को धो रहे थे। समिति के सदस्यों ने उन्हें समझा कर वाहन हटवा दिए। युवाओं को शपथ दिलाकर गंगा के सफाई अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया गया। रोमी तिवारी, शील कुमारी, संजय प्रजापति, जितेंद्र चौहान, महेश शर्मा, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी