प्रधानाध्यापक ने छात्रा को दबोचा, मुकदमा

संवाद सूत्र राजेपुर गुरु-शिष्या का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हो गया। पढ़ने के लिए आई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 04:31 PM (IST)
प्रधानाध्यापक ने छात्रा को दबोचा, मुकदमा
प्रधानाध्यापक ने छात्रा को दबोचा, मुकदमा

संवाद सूत्र, राजेपुर : गुरु-शिष्या का रिश्ता एक बार फिर कलंकित हो गया। पढ़ने के लिए आई छात्रा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा ने घर पहुंचकर स्वजन को घटना की जानकारी दी। पिता ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाने में मुकदमा कराया है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी जूनियर स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार को किशोरी स्कूल गई। इस दौरान वहां मौजूद प्रधानाध्यापक दीपक ने स्कूल में अन्य छात्राओं को अलग अलग कमरों में बैठकर पढ़ने को कहा। प्रधानाध्यापक ने इसके बाद उस किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो वहां अन्य छात्राएं भी पहुंच गई। इस पर दीपक भाग निकला। छात्रा के पिता ने थाने में प्रधानाध्यापक दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि आरोपित पर मुकदमा कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी