गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी की कोशिश

संवाद सूत्र नवाबगंज ससुरालीजनों से विवाद में गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकशी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 05:46 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:18 AM (IST)
गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी की कोशिश
गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकशी की कोशिश

संवाद सूत्र, नवाबगंज : ससुरालीजनों से विवाद में गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकशी की कोशिश की। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना नवाबगंज के गांव रसूलपुर निवासी रहीम खां ने पुत्री अफसाना बेगम की शादी एक वर्ष पूर्व गांव के ही सद्दाम खां के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन अफसाना को प्रताड़ित करने लगे। गुरुवार को अफसाना बेगम का ससुरालीजनों से विवाद हो गया। इस पर गुस्साई अफसाना ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुरालीजनों ने अफसाना के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची अफसाना की मां रशीदन बेगम पत्नी रहीम खां ने यूपी 100 पुलिस को सूना दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, यहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी