मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा व दो ग्रामीणों की मौत

संस, अमृतपुर/कंपिल : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध व दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने तीन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:13 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा व दो ग्रामीणों की मौत
मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्धा व दो ग्रामीणों की मौत

संस, अमृतपुर/कंपिल : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में वृद्ध व दो ग्रामीणों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पहली घटना थाना बदायूं मार्ग पर हुई। क्षेत्र के गांव बलीपट्टी रानीगांव निवासी सत्यम शर्मा अपनी दादी रामबेटी (65) के साथ शनिवार शाम पैदल कलक्टरगंज जा रहे थे। तभी बदायूं मार्ग पर बाइक वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दूसरी घटना भी बदायूं मार्ग पर हुई। जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव बांसी निवासी छोटेलाल अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी अपने रिश्तेदार बुधपाल व शिवकुमार के साथ शनिवार को बाइक से जा रहे थे। क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर जरियनपुर की ओर से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे छोटेलाल, बुधपाल व शिवकुमार घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर छोटेलाल को आवास विकास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

तीसरी घटना कंपिल क्षेत्र में हुई। पट्टीमदारी निवासी बालकराम शर्मा (55) अपने घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। गांव सिवारा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बालकराम को टक्कर मार दी। इससे पर घायल हो गए। घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज मोहन ¨सह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक विमलेश कुमार के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी