टूटी मंडी रोड से नगरपालिका ने झाड़ा पल्ला, लोग परेशान

शहर में टूटी सड़कों व गलियों के निर्माण का काम तीन साल से ठप था। इसके पीछे एक भाजपा नेता की ओर से की गई कई शिकायतें प्रमुख थीं। लेकिन अब भाजपा नेता ने अपने समर्थकों की फर्मों पर कई सड़कों का काम हथिया लिया है। जिससे अब टूटी सड़कों पर काम अगले माह से शुरू हो जाएगा। सर्वाधिक समस्या वाली सातनपुर मंडी रोड से पालिका ने पल्ला झाड़ लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:06 AM (IST)
टूटी मंडी रोड से नगरपालिका ने झाड़ा पल्ला, लोग परेशान
टूटी मंडी रोड से नगरपालिका ने झाड़ा पल्ला, लोग परेशान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : शहर में टूटी सड़कों व गलियों के निर्माण का काम तीन साल से ठप था। इसके पीछे एक भाजपा नेता की ओर से की गई कई शिकायतें प्रमुख थीं। लेकिन अब भाजपा नेता ने अपने समर्थकों की फर्मो पर कई सड़कों का काम हथिया लिया है। सड़कों पर काम अगले माह से शुरू हो जाएगा। सर्वाधिक समस्या वाली सातनपुर मंडी रोड से पालिका ने पल्ला झाड़ लिया है।

शहर में टूटी सड़क व नाली के निर्माण की जिम्मेदारी नगरपालिका परिषद की होती है। पांचालघाट से लालगेट होकर ठंडी सड़क व आइटीआइ चौराहे से सेंट्रल जेल चौराहे तक की सड़क पीडब्ल्यूडी की है। इस कारण नगरपालिका वहां काम नहीं कराती। सातनपुर मंडी की सड़क पूरी तरह टूटी हुई है। इन दिनों आलू से भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक इसी सड़क से निकलते हैं। जिससे सड़क पर दबाव बढ़ गया है। टूटी सड़क के गड्ढों में वाहन रोज फंस रहे हैं। कई वाहन पलट चुके हैं, लेकिन इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी कोई नहीं निभा रहा है। जिससे समस्या बढ़ रही है। मोहल्ले के ही निवासी राजेश मिश्रा ने बताया कि वह लोग कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। गड्ढों के अलावा सड़क के दोनों ओर जलभराव है। जिससे आसपास के लोग भी परेशान हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने बताया कि नगरपालिका ने करीब तीन करोड़ की लागत से 37 सड़कों के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। टेंडर हो चुके हैं। शीघ्र ही वर्क ऑर्डर जारी हो जाएंगे। ठेकेदारों को गुणवत्ता से काम करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगले माह काम भी शुरू हो जाएगा। पता चला है कि एक भाजपा नेता ने भी अपने समर्थकों के माध्यम से कई सड़कों का काम हथिया लिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि सड़क का एस्टीमेट भेजा गया है। बजट आने पर कार्य कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी