मिशन शक्ति: एसडीएम ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हौसला

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को तहसील सदर में आयोजित क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:42 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:05 PM (IST)
मिशन शक्ति: एसडीएम ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हौसला
मिशन शक्ति: एसडीएम ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का हौसला

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम सदर अनिल कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि आंगनबाड़ी कम मानदेय में अधिक काम करती हैं। सरकार की अधिकतर योजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अच्छा परिणाम दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामने आने वाली समस्याओं का निराकरण सभी के एकजुट प्रयास से ही संभव होगा।

एसडीएम ने कहा कि जनगणना, आर्थिक गणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में आंगनबाड़ी कार्यक‌र्त्री पूरी जिम्मेदारी से काम करती हैं। कुछ लोग तो हर जगह लापरवाह होते हैं। हमें पता है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कम मानदेय में अधिक काम करती हैं। यह सरकार की नीति है। इसमें स्थानीय स्तर से कुछ नहीं हो सकता, लेकिन यदि प्रशासन से आख्या मांगी गई तो इस संबंध में अवश्य लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत तहसील में शीघ्र ही हेल्प डेस्क भी खुल जाएगी। तहसीलदार राजू कुमार व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। एनएकेपी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर भाव नृत्य की प्रस्तुति दी।

chat bot
आपका साथी