भारत के लिए पाकिस्तान और चीन बराबर के दुश्मन: लेफ्टिनेंट जनरल

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के कर्नल आ

By Edited By: Publish:Sat, 14 Apr 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 14 Apr 2018 08:42 AM (IST)
भारत के लिए पाकिस्तान और चीन बराबर के दुश्मन: लेफ्टिनेंट जनरल
भारत के लिए पाकिस्तान और चीन बराबर के दुश्मन: लेफ्टिनेंट जनरल
style="text-align: justify;">जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के कर्नल ऑफ दि रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती ने कहा की सीमा विवादों की नजर से पाकिस्तान और चीन दोनों हमारे लिए बराबर के दुश्मन हैं। शुक्रवार सुबह यहां पहुंचने पर करियप्पा कांप्लेक्स में उनका गार्ड ऑफ ऑनर से शानदार स्वागत किया गया। पहले दिन उन्होंने राजपूत रेजीमेंटल सेंटर स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही जवानों के दस दिव्यांग बच्चों को उपकरण भेंट किए। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि भारत और चीन दोनों एशिया की बड़ी उभरती हुई सैन्य और आर्थिक शक्तियां हैं। दोनों देशों के बीच विभिन्न स्थानों पर सीमा विवाद की स्थिति है। भारतीय सेना इस पर लगातार नजर रखे है। उन्होंने कहा कि सैन्य उपकरणों के स्वदेशी निर्माण की दिशा में भारत की ओर से बढ़ाए जा रहे कदम स्वागत योग्य हैं। इससे देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। सूबेदार मेजर पद को उन्होंने सेना में अफसरों और जवानों की बीच की कड़ी बताते हुए उनके महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने माना कि सेना में अफसरों की कमी की वर्तमान स्थिति में सूबेदार मेजर महत्वपूर्ण रोल निभा सकते हैं। आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन सेंटर में उन्होंने सैनिकों के दस दिव्यांग बच्चों को उपकरण खिलौने वितरित किए। मास्टर हर्ष पांडेय पुत्र हवलदार सरोज कुमार, भावना पुत्री हवलदार राकेश कुमार, विमल कुमार पुत्र विनोद कुमार, गौरव कुमार पुत्र नायक रामवीर ¨सह, राहुल पुत्र नायक रामकिशन, शिवम कुमार पुत्र हवलदार सुशील, मिस खुशी पुत्री हवलदार विनोद कुमार, आदित्य प्रिया पुत्री हवलदार क्लर्क कमल किशोर, मिस सरस्वती पुत्री हवलदार सुशील और मास्टर सजल पुत्र लांस नायक हवलदार रवि कुमार दुबे आदि उपकरण पाकर फूले नहीं समाए। इससे पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती को सुबह करियप्पा कांप्लेक्स में ट्रे¨नग बटालियन कमांडर कर्नल नवीन शर्मा के नेतृत्व में जवानों द्वारा शानदार गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। ब्रिगेडियर टीसी मल्होत्रा व आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष मंजुला मल्होत्रा मौजूद रहीं। उन्होंने राजपूत रेजिमेंटल सेंटर स्थित एचआरडीसी में उन्होंने सेना के नवीन उपकरणों के साथ सैनिकों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। सेंटर स्थित नत्थू ¨सह ट्रे¨नग कांपलेक्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पीएस अटवाल ने लेफ्टिनेंट जनरल को जवानों को दी जा रही कंप्यूटर आधारित सिम्यूले¨टग ट्रे¨नग सिस्टम का डेमो दिखाया। बाद में उन्होंने राजपूत रेजीमेंट की सभी 27 बटालियन के सूबेदार मेजर के साथ बैठक की।
chat bot
आपका साथी