हाथरस में हुई दुघर्टना में कायमगंज के युवक की मौत

संवाद सहयोगी कायमगंज दिल्ली में रह रहा युवक दिल्ली में अपना घर खाली कर मिनी लोडर से क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 05:42 PM (IST)
हाथरस में हुई दुघर्टना में कायमगंज के युवक की मौत
हाथरस में हुई दुघर्टना में कायमगंज के युवक की मौत

संवाद सहयोगी, कायमगंज : दिल्ली में रह रहा युवक दिल्ली में अपना घर खाली कर मिनी लोडर से कायमगंज आ रहा था। हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई।

नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी 25 वर्षीय आदित्य कुमार अपने पिता अशोक कुमार व अन्य स्वजनों के साथ दिल्ली में रहते थे। कोरोना संकट में लॉकडाउन के समय वह सपरिवार कायमगंज स्थित घर वापस आ गए थे। कोरोना संकट समाप्त न होने पर आदित्य व उनके स्वजन ने दिल्ली छोड़कर कायमगंज रहने का ही मन बना लिया। इस पर आदित्य दिल्ली में किराए का मकान छोड़कर मिनी लोडर से सामान वापस लेकर आ रहा था। हाथरस जिला के हसायन थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में आदित्य की मौत हो गई। कायमगंज कोतवाल ने ग्रुप पर मैसेज व फोटो डाले। स्वजन ने बताया कि आदित्य की डेढ़ वर्ष पहले फर्रुखाबाद की शिवानी से शादी हुई थी। दो माह पहले ही कायमगंज में उसे पुत्र हुआ था। सूचना पर रोती बिलखती शिवानी अपने मासूम पुत्र को लेकर स्वजनों के साथ घटनास्थल पर गई।

chat bot
आपका साथी