नवरात्र पर चारों ओर गूंजे जय माता दी के जयकारे

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद चैत्र नवरात्र में शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:20 AM (IST)
नवरात्र पर चारों ओर गूंजे जय माता दी के जयकारे
नवरात्र पर चारों ओर गूंजे जय माता दी के जयकारे

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : चैत्र नवरात्र में शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां को नारियल, चुनरी और श्रृंगार चढ़ाकर मनौती मांगी। मंदिरों में जय माता दी के जयकारे चारों ओर गूंजते रहे। मंदिरों में महिला पुलिसबल तैनात नहीं दिखा।

नवरात्र के पहले दिन घरों में लोग तड़के ही जाग गए। दैनिक दिनचर्या से निवृत्त होने के बाद पूजन की तैयारी शुरू की गई। विधि-विधान से शुभ मुहूर्त में भक्तों ने घट स्थापना की। साथ ही मैया को श्रृंगार सामग्री चढ़ाई। घरों में पूजन-अर्चन करने के बाद भक्तों ने देवी मंदिरों की ओर रुख किया। गुरुगांव देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर, श्री संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ और मां वैष्णो देवी मंदिर के कपाट तड़के ही खोल दिए गए। सुबह से इन मंदिरों में भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मैया के दर्शन करने के बाद भक्तों ने मत्था टेका। मंदिरों को भव्यता के साथ रंग-बिरंगी झालरों से सजाया भी गया था। गुरुगांव देवी, मठिया देवी, श्री शीतला देवी मंदिर और श्री संतोषी माता मंदिर के बाहर पुरुष पुलिसबल तो तैनात था, लेकिन महिला सिपाही नहीं दिखे। गुरुगांव देवी मंदिर में झूले लगे

गुरुगांव देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेला में बड़ा गोल झूला लग गया था। नाव झूला लगाए जाने की तैयारी चल रही थी। मेला में कास्मेटिक, चाट-पकौड़ी, खेल-खिलौने और आइसक्रीम आदि की दुकानें भी लग रही थीं।

chat bot
आपका साथी