महिला को गोली मारने में आरोपित भाइयों का चालान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महिला को गोली मारकर घायल करने व मारपीट के मामले में आरोि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 06:21 PM (IST)
महिला को गोली मारने में आरोपित भाइयों का चालान
महिला को गोली मारने में आरोपित भाइयों का चालान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महिला को गोली मारकर घायल करने व मारपीट के मामले में आरोपित दो भाइयों को पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा भी मिला। रविवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी कोहना निवासी को-आपरेटिव बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी रामप्रकाश मिश्रा की पत्नी देववती को भूमि विवाद में गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस की मौजूदगी में सड़क पर जमकर मारपीट की। इससे देववती के परिजन घायल हो गए थे। मामले की बढ़ता देख मौके पर मौजूद दारोगा पिस्टल निकालनी पड़ गई। मामले में पुलिस के सामने मारपीट पर पुलिस अधीक्षक ने मातहतों से पूछताछ की। इसमें पांचालघाट चौकी प्रभारी रामसनेही की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने उन्हें लाइनहाजिर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गांव अमेठी कोहना निवासी विवेक कुमार दुबे व उनके भाई पंकज दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त 315 को तमंचा भी बरामद किया गया।

chat bot
आपका साथी