सुबह लगाई फांसी, शाम तक लटका रहा शव

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद सास ससुर से अलग रहने की जिद को लेकर घर में हो रही कलह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:22 PM (IST)
सुबह लगाई फांसी, शाम तक लटका रहा शव
सुबह लगाई फांसी, शाम तक लटका रहा शव

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सास, ससुर से अलग रहने की जिद को लेकर घर में हो रही कलह के चलते महिला ने शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने फोन पर शव न उतारने के लिए कहा। इस कारण उनके इंतजार में शाम तक शव फंदे पर लटका रहा।

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी हैवतपुर गढि़या के ब्लाक 44 निवासी सराफा कारीगर अमित वर्मा नन्हें की पत्नी मोहिनी ने सुबह कमरे की कुंडी अंदर से बंद कर कपड़े से फंदा गले में कस लिया और पंखे से लटक गई। आसपास के लोगों ने दरवाजे में छेद कर झांक कर देखा तो मोहिनी का शव लटका हुआ था। उसके दोनों पैर बेड से सटे थे। अमित ने बताया कि 18 दिसंबर 2018 को मोहिनी से उसकी शादी हुई थी। उसका मायका बिल्हौर में है। मोहिनी काफी दिनों से अलग रहने की जिद कर रही थी। उसके आठ माह की पुत्री भी है। उसके पिता रामऔतार वर्मा शहर में साइकिल की दुकान पर काम करते हैं। घटना के समय मां माया मंदिर गई थीं। मोहिनी ने अमित से अलग न रहने को लेकर विवाद किया और भागकर कमरे में चली गई। अमित ने आसपास के लोगों को बुलाया। लोग मोहिनी से दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे। अमित ने बताया कि मोहिनी ने गुरुवार को भी कमरा बंद कर लिया था। दारोगा मोहम्मद सद्दाम जांच करने कॉलोनी पहुंचे। इसी बीच मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को फोन कर कहा कि उनके आने पर ही शव फंदे से उतारा जाए। मायके वालों के इंतजार में शाम तक शव लटका रहा। पुलिस ने अमित से खुदकुशी की तहरीर ली। उसके माता-पिता भी थाने पहुंचे। पुलिस ने अमित को बैठा लिया। थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। मायके वालों के आने पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी