गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट, पंडों ने पीछे हटाए

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पांचालघाट पर रामनगरिया मेला क्षेत्र में तंबुओं का शहर तेजी स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 06:31 PM (IST)
गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट, पंडों ने पीछे हटाए
गंगा का जलस्तर बढ़ने से डूबे घाट, पंडों ने पीछे हटाए

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पांचालघाट पर रामनगरिया मेला क्षेत्र में तंबुओं का शहर तेजी से आबाद हो रहा है। गंगा का जलस्तर सोमवार रात एकाएक बढ़ गया। इससे उत्तरी तट के घाट पानी में डूब गए। सुबह पंडों ने घाटों को पीछे हटा लिया। प्रशासनिक क्षेत्र में भी मेले की तैयारियां तेजी से जारी रहीं। साधु-संत व कल्पवासियों का आना जारी रहा। संत बच्चा बाबा ने भी अपने क्षेत्र का चिह्नांकन कराया, अधिकारियों से भी भेंट की।

रामनगरिया में कल्पवासियों का आना शुरू होने के बाद से ही अधिकांश पंडा अथवा उनके साथी घाटों पर ही रात में सोने लगे हैं। यह लोग सुबह जागे तो पता चला कि घाट पर पानी भर गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तख्त के नीचे तक पानी आ गया। पंडों ने अपने घाट पीछे हटा लिए। प्रशासनिक क्षेत्र में तैयारी जारी है। मंच तैयार हो गया है। मनोरंजन क्षेत्र में भी खेल तमाशे वाले आ गए हैं। परिक्रमा मार्ग पर पयार डालने का काम शाम तक चलता रहा। पहली बार रामनगरिया का क्षेत्र बढ़कर दुर्वासा आश्रम के सामने तक पहुंच गया है। वहां कल्पवासियों ने राउटी लगा ली हैं। साधु-संतों के अखाड़े भी आबाद हो रहे हैं। मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित ने बताया कि सांस्कृतिक मंच तैयार हो गया है। विकास प्रदर्शनी में 44 काउंटर बनाए गए हैं। पानी के लिए नल लगाए जा रहे हैं। विद्युतीकरण भी शुरू हो गया है। मेला कार्यालय भी संचालित हो गया है। दुकानों की बुकिग कार्यालय में ही की जा रही है। शाम तक करीब 350 दुकानें आवंटित हो गईं।

chat bot
आपका साथी