पूर्व विधायक के स्वजन ने जताई हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद पूर्व विधायक विजय सिंह के स्वजन ने उन्हें नैनी जेल से बांदा स्थानांत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:27 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:05 AM (IST)
पूर्व विधायक के स्वजन ने जताई हत्या की आशंका
पूर्व विधायक के स्वजन ने जताई हत्या की आशंका

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : पूर्व विधायक विजय सिंह के स्वजन ने उन्हें नैनी जेल से बांदा स्थानांतरित किए जाने को साजिश करार दिया है। बांदा में इलाज की समुचित व्यवस्था न करने के पीछे उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है।

पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व विधायक विजय सिंह को विगत माह नैनी जेल से प्रशासनिक आधार पर बांदा जिला जेल स्थानांतरित किया गया। उनकी पत्नी पूर्व पालिकाध्यक्ष दमयंती सिंह ने शासन को भेजे पत्र में पति की गंभीर बीमारियों का संदर्भ देते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। बांदा जेल में इलाज की समुचित व्यवस्था न होने से उनकी हत्या की आशंका लग रही है। उन्होंने कहा कि उनके पति राजनीतिक व्यक्ति हैं। उनका मुख्तार अंसारी या किसी भी माफिया से कोई लेनादेना नहीं है। उनका नाम मुख्तार अंसारी के साथ जोड़ा जाना भी षड्यंत्र का एक हिस्सा है।

chat bot
आपका साथी