कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्दी के चलते घरों में दुबके लोग

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद भीषण कोहरा पड़ने से सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 08:32 PM (IST)
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्दी के चलते घरों में दुबके लोग
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, सर्दी के चलते घरों में दुबके लोग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : भीषण कोहरा पड़ने से सुबह वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और पूरे दिन लोगों की कंपकपी छूटती रही। सर्द हवा चलने से लोगों का हाल बुरा रहा। सुबह व शाम को मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा तो लोग अलाव के पास ही बैठे नजर आए। पशु-पक्षी भी ठंड के चलते सिकुड़े हुए बैठे दिखाई दिए। मंगलवार सुबह कोहरा का आलम यह रहा कि कुछ दूर तक का नहीं दिखाई दे रहा था। फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्यमार्ग, रेलवे रोड, ठंडी सड़क, चौक व घुमना बाजार मुख्यमार्ग पर हेडलाइट जलाकर दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते दिखाई दिए। कोहरा के चलते बढ़ी सर्दी के कारण लोगों देर से रजाई छोड़ी। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद व रोडवेज बस स्टैंड फर्रुखाबाद पर पशु-पक्षी दीवारों पर सिकुड़े हुए बैठे नजर आए। भीषण सर्दी के चलते कोई कूड़ा-करकट तो कोई लकड़ी व कोयला का अलाव जलाता नजर आया। बच्चे व बुजुर्ग गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। रेलवे स्टेशन तिराहा, चौक, पक्कापुल, लालदरवाजा फव्वारा के पास, फतेहगढ़ चौराहा व पांडेश्वरनाथ मंदिर के निकट जल रहे अलाव के पास लोग बैठे दिखाई दिए। दोपहर बाद निकली धूप से सर्दी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दिन भर चली ठंडी हवा के चलते लोगों का हाल बुरा रहा। दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को यह हवा तीर की तरह चुभी। भीषण सर्दी के चलते शाम होते ही बाजार जल्दी बंद हो गए और मुख्यमार्गों पर सन्नाटा पसर गया। कोहरा पड़ने से अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को भी गलन बरकरार रही।

chat bot
आपका साथी