पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी पर किया हमला, फायर झोंका

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद घर के बाहर चारपाई पर लेटे पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने जान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:07 AM (IST)
पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी पर किया हमला, फायर झोंका
पूर्व प्रधान व उसकी पत्नी पर किया हमला, फायर झोंका

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : घर के बाहर चारपाई पर लेटे पूर्व प्रधान पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसकी पत्नी को भी जमकर पीटा और फायर झोंक दिया। हमले को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में गांव की प्रधान के पति व उसके मामा के खिलाफ तहरीर दी गई है।

शनिवार रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी मोतीलाल पाल अपने घर के बाहर लेटे थे। उसी दौरान उन पर लाठी-डंडों और असलहों से हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उन्हें पीटा। शोरगुल सुनकर उनकी पत्नी चंपादेवी उन्हें बचाने आई तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया और फायर करते हुए भाग गए। उस वक्त पुलिस के सिपाही गांव में ही मौजूद थे। जब तक वह पहुंचे हमलावर भाग निकले। पूर्व प्रधान मोती लाल ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान बीना पाल के पति सतेंद्र पाल व उनके मामा जनपद एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव हरसारी निवासी फिरोज ने उन पर हमला किया। तमंचे से फायर भी किए। मोती लाल को 315 बोर का कारतूस का एक खोखा भी पड़ा मिला। अनियमितताओं की शिकायत की थी

मोती लाल ने बताया कि 1982 से 1988 तक ग्राम पंचायत अजमतपुर के प्रधान रहे। वर्ष 1918 में ग्राम प्रधान बीना पाल द्वारा विकास कार्यों में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत की थी। 06 नवंबर 2019 को लोकायुक्त लखनऊ के एएसपी राजाराम यादव व राहुल रूसिया ने जांच की थी। उसी के बाद से सतेंद्र रंजिश मानते हैं। प्रधान बीना पाल के पति सतेंद्र ने बताया कि ताऊ मोतीलाल कई वर्षों से 21 डिसमिल जमीन पर कब्जा किए हैं। इसको लेकर विवाद है। उसी रंजिश में वह झूठी शिकायतें करते हैं। ताऊ व उनके समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। वह जान बचाकर वहां से भाग आए। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि घर के बाहर मारपीट की गई है। फायरिग की पुष्टि नहीं हुई है। जबकि पूर्व प्रधान का आरोप है कि घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट की गई है।

chat bot
आपका साथी