जाम में फंसी डीएम की कार, पुलिस का पसीना छूटा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: भोलेपुर रेलवे क्रा¨सग बंद होने और टेंपो आड़े तिरछे खड़े क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 10:51 PM (IST)
जाम में फंसी डीएम की कार, पुलिस का पसीना छूटा
जाम में फंसी डीएम की कार, पुलिस का पसीना छूटा

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद: भोलेपुर रेलवे क्रा¨सग बंद होने और टेंपो आड़े तिरछे खड़े करने से सोमवार दोपहर जाम लग गया। इसी बीच वहां से गुजर रहीं जिलाधिकारी मोनिका रानी की कार भी फंस गई। उनके साथ चल रहे स्कॉर्ट के कर्मचारियों व कर्नलगंज चौकी इंचार्ज पुलिस कर्मियों के साथ जाम खुलवाने में जुटे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने डीएम की कार निकलवा पाई।

भोलेपुर विद्युत खंड कार्यालय में दोपहर नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी का निरीक्षण था। इसके बावजूद भी पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं करायी। रेलवे फाटक बंद हुआ तो स्थिति बिगड़ गई। इसी बीच वहां से सवारियां लेने वाले टेंपो भी आड़े तिरछे खड़े हो गए। कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। उसी समय लकूला स्थित कृषि उप निदेशक कार्यालय के लिए डीएम की कार वहां से गुजरी। वह भी जाम में फंस गयी। उनकी कार के आगे चल रहे स्कॉर्ट में तैनात पुलिस कर्मी व अन्य कर्मचारी भी जाम खुलवाने के लिए वाहनों को साइड में लगवाने लगे। कर्नलगंज चौकी प्रभारी हरिओम त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जैसे तैसे जाम में फंसी डीएम की कार को निकलवाया। इसके बाद अन्य वाहनों को भी धीरे-धीरे पास करवाकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे तक लोग जाम में फंसकर परेशान रहे।

chat bot
आपका साथी