चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, पदाधिकारियों को दी जानकारी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 10:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 10:34 PM (IST)
चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, पदाधिकारियों को दी जानकारी
चुनाव के लिए भाजपा ने शुरू की तैयारी, पदाधिकारियों को दी जानकारी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने व लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम तय किए हैं। शनिवार को पांचालघाट स्थित एक आश्रम में भाजपा जिला कमेटी व बूथ अध्यक्षों की बैठक में पूरी रणनीति तैयार की गई। इसमें 10 से 15 नवंबर तक बूथ समिति अभिनंदन समारोह शुरू किए जाने का कार्यक्रम तय किया गया।

जिलाध्यक्ष भूदेव ¨सह ने बताया कि बूथ समितियों के अभिनंदन समारोह के लिए सभी की जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं। कार्यक्रम के साथ ही बूथ कमेटियों का सत्यापन भी होगा। 17 नवंबर को अर्रापहाड़पुर मंडी से डीएन डिग्री कालेज तक कमल संदेश बाइक रैली निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम सभी 126 सेक्टरों में आयोजित होगा। रैली में शामिल प्रत्येक बाइक चालक हेलमेट लगाएगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने बताया कि एक से 15 दिसंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा होगी। 150 किलोमीटर तक की यात्रा में छह टोलियां बनाई जाएंगी। इसमें 25-25 कार्यकर्ता रहेंगे। सांसद, विधायक व सभी पदाधिकारी भागीदारी करेंगे। सांसद मुकेश राजपूत, जिला महामंत्री प्रदीप सक्सेना ने भी विचार व्यक्त किए। विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र ¨सह राठौर, अमर ¨सह, सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, बनवारीलाल दोहरे, लोकसभा क्षेत्र संयोजक दिनेश कटियार, शिवांग रस्तोगी, विमल कटियार, शैलेंद्र ¨सह राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन रूपेश गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी