भाजपाइयों ने नौलक्खा में चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Aug 2017 08:36 PM (IST) Updated:Sat, 19 Aug 2017 08:36 PM (IST)
भाजपाइयों ने नौलक्खा में चलाया सफाई अभियान
भाजपाइयों ने नौलक्खा में चलाया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मोहल्ला नौलक्खा में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान साफ सड़क पर ही झाड़ू लगाई गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल ¨सह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 से 25 अगस्त तक प्रदेश भर में सफाई अभियान चल रहा है। अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से इसमें जुटेंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत स्वच्छ यूपी, स्वस्थ यूपी अभियान चलाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष केशवप्रसाद मौर्य अभियान का सीधे जायजा ले रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में झाड़ू लगाई। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि भाजपाइयों ने साफ सड़क पर ही झाड़ू लगा दी। नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, रामकिशोर सैनी, ऊधन राजपूत, निवर्तमान सभासद आदेश गुप्ता, अजीत पांडेय, संदीप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी