बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल मुख्यालय की खुफिया जांच

संवादसूत्र, कंपिल (फर्रुखाबाद) : दिल्ली आश्रम में लड़कियों के मानसिक व यौन उत्पीड़न के मामले मे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 03:01 AM (IST)
बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल  मुख्यालय की खुफिया जांच
बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल मुख्यालय की खुफिया जांच

संवादसूत्र, कंपिल (फर्रुखाबाद) : दिल्ली आश्रम में लड़कियों के मानसिक व यौन उत्पीड़न के मामले में सीबीआइ जांच का सामना कर रहे बाबा वीरेंद्रदेव दीक्षित के आश्रमों की खुफिया जांच शुरू हो गई है। शनिवार को कानपुर इंटेलीजेंस के सीओ ने बाबा वीरेंद्र देव के कंपिल के गंगा रोड स्थित मुख्यालय की जांच की।

खुद को शिव का अवतार बताने वाले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित दिल्ली आश्रम में लड़कियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद से फरार हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआइ कर रही है। तबसे बाबा व उनके आध्यात्मिक ज्ञान के आश्रम चर्चा में हैं। बाबा के आश्रमों में महिलाओं के साथ नाबालिग लड़कियों को भी रखे जाने व उनका उत्पीड़न किए जाने की सूचना पर एसडीएम व सीओ के अलावा बाल विकास व महिला आशा हेल्पलाइन की काउंसलर भी आश्रम की जांच कर चुकी हैं। शनिवार को कानपुर इंटेलीजेंस के सीओ विजय त्रिपाठी बाबा वीरेंद्र देव के आश्रम पहुंचे। कंपिल थाने के एसआइ उदयवीर ¨सह भी साथ थे। सीओ ने आश्रम में मौजूद महिलाओं से पूछताछ की। आश्रम की अंदर की व्यवस्थाओं को देखा। वह करीब एक घंटे तक आश्रम में रहे। बताते चलें कि वर्ष 1998 में कोलकाता की युवती के यौन उत्पीड़न को लेकर चर्चा में आए बाबा के विरुद्ध दुष्कर्म व अन्य आरोपों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए थे। पुलिस के अलावा सीबीसीआइडी, आयकर व खुफिया विभाग ने भी आश्रम की जांच की थी।

chat bot
आपका साथी