भर्ती मरीजों की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक ने बुधवार को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Jan 2019 07:29 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 07:29 PM (IST)
भर्ती मरीजों की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी
भर्ती मरीजों की संख्या कम मिलने पर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी व संयुक्त निदेशक ने बुधवार को लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान भर्ती रोगियों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिक से अधिक रोगियों को भर्ती करने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी डा. धवन बुधवार को लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डा. एसपी ¨सह से भर्ती मरीजों के संबंध में जानकारी की। अभिलेखों को देखने के बाद उन्होंने आरोग्य केंद्रों को देखा। इसके बाद नोडल अधिकारी ने आपातकालीन कक्ष, वार्डों में भर्ती मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी कर एसएनसीयू वार्ड देखा। लेबर रूम में इस माह में अब तक हुए प्रसव के बारे में पूछा। चिकित्सकों के वार्डों में राउंड न लेने की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने सीएमएस से जानकारी की। सीएमएस ने बताया कि चिकित्सकों की कमी है। जब वह लोग अवकाश पर चले जाते हैं तब यह समस्या आती है, लेकिन वह खुद राउंड लेकर मरीजों को देखते हैं। नोडल अधिकारी ने आयुष्मान के प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए और अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाने को कहा। इस दौरान महिला अस्पताल के सीएमएस डा. कैलाश दुल्हानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी